COVID-19 के खिलाफ जंग में आगे आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद के लिए दो करोड़ रुपए का दान किया है।

उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपए जुटाने का है। ये दोनों आम जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिए यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं।

कोहली और अनुष्का की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा का भारत में कोविड राहत कोष के लिए सात करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है।

Also Read अली गोनी के परिवार पर कोरोना की मार

इसमें कहा गया है कि वे लोगों से धन जुटाने वाले मंच केटो के जरिए एक अभियान शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अपनी तरह से दो करोड़ रुपए दान किए हैं।

यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा, इससे जुटाई गई धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी जो कि ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम करती है।

कोहली ने कहा कि हमारा देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमारे देश को अभी हम सभी के एकजुट होने और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की जरूरत है।

मैं और अनुष्का पिछले एक साल से लोगों की पीड़ा देखकर आहत हैं। कोहली ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वायरस के खिलाफ जंग में अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी सबसे अधिक सहायता की जरूरत है।

हमने इस विश्वास के साथ धन जुटाने का बीड़ा उठाया है हम जरूरतमंद लोगों के लिए पर्याप्त धन जुटा सके। हमें विश्वास है कि लोग अपने देशवासियों की मदद के लिए आगे आएंगे। हम एकजुट हैं और हम इससे पार पाने में सफल रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *