ग्वालियर में Remdesivir इंजेक्शन ला रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

ग्वालियर: कोरोना मरीजों की जान बचाने में रेमडेसिविर इंजेक्शन बड़ी भूमिका निभा रहे है और इन इंजेक्शनों को अलग-अलग स्थानों से मध्य प्रदेश के प्रमुख नगरों तक हवाई मार्ग से पहुंचाया जा रहा है।

एक विमान इन इंजेक्शनों को लेकर गुरुवार की रात को ग्वालियर पहुंचा तो वहां के रनवे पर फिसल कर पलट गया। इस हादसे में पायलट दल के 3 सदस्यों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर इंदौर पहुंचा था। इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर में उतारने के बाद यह विमान ग्वालियर के लिए रवाना हुआ।

ग्वालियर के विमानतल पर उतरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई और रनवे पर उतरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में सवार चालक दल के तीन सदस्यों को चोटें आई हैं, जिन्हें जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार का छह सीटर विमान रनवे पर गुरुवार की रात को तकनीकी खराबी के बाद पलटा है। हादसे में चालक दल के सदस्य घायल हुए है।

हादसा कैसे हुआ इसकी जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं। बताया गया है कि इस विमान में जबलपुर भेजे जाने वाले इंजेक्शनों के भी बॉक्स थे और अब इन इंजेक्शनों के बॉक्स को वहां भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *