Kolkata: प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का रविवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी (87) दुर्लभ प्रकार के रक्त कैंसर से जूझ रहे थे। रुबी जनरल अस्पताल ने एक बयान में बताया कि वे पिछले 14 महीनों से ‘मायलोप्रोलिफेरेटिव नियोप्लाज्म’ नाम के दुर्लभ रक्त कैंसर से ग्रस्त थे और उनकी केमोथेरेपी की जा रही थी।Kolkata:
Read Also: Sonia Gandhi Book Launch: सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हुई सोनिया गांधी ने X पर किया पोस्ट- 10 नवंबर को लांच होगी किताब
बयान में कहा गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 16 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व कोलकाता के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।इसमें कहा गया, ‘‘गहरे दुख के साथ हम यह सूचना दे रहे हैं कि प्रख्यात भारतीय चित्रकार जोगेन चौधरी नहीं रहे।’’बयान में कहा गया कि बीमारी के दौरान उन्हें मूत्र मार्ग में संक्रमण के कारण भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।Kolkata:
Read Also: पेरिस में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर पर फूटा जनता का गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने मैक्रॉन सरकार को चुनौती दी…
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कलात्मक विरासत ‘‘युगों-युगों तक अमर रहेगी।’’उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर के रामनगर में कहा, ‘‘चौधरी का योगदान राष्ट्रपति भवन सहित कई सरकारी भवनों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उनकी कृतियां सदियों तक जीवंत रहेंगी।’’
