Haryana: CM सैनी ने पंचनद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम को किया संबोधित

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचनद संस्थान के कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन। संस्थान के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को इस सार्थक आयोजन के लिए अभिनंदन। पंचनद शोध संस्थान का यह कार्यक्रम वर्तमान समय के हालात में रखता है बहुत महत्व। इस समय व्यवस्था के प्रति असहमति प्रकट करने का दौर पूरी दुनिया में चल रहा है। हम भारत के लोग हमारा दायित्व विषय पर बात करने के लिए एकत्रित हुए तो वर्तमान संकट के समाधान की कुछ उम्मीद जगती दिखाई देती है।

Read Also: Bollywood: मशहूर सिंगर Shilpa Rao का लाइव शो के बीच माइक हुआ बंद! सिंगर ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

आज प्रवक्ताओं द्वारा की गई बातें देश के लोगों को प्रकाश स्तंभ की तरह देश के प्रति दायित्व की राह दिखाएंगी। पंचनद शोध संस्थान दशकों से हमारे समाज संस्कृति और राष्ट्रीय जीवन के प्रश्नों पर लगातार कर रहा है काम। वर्ष 1984 में स्थापित यह संस्थान भारतीय जीवन मूल्यों के अनुरूप विचार और समाधान खोजने की दिशा में दे रहा है महत्वपूर्ण योगदान।Haryana:

Read Also: पेरिस में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर पर फूटा जनता का गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने मैक्रॉन सरकार को चुनौती दी…

हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले शब्द हैं हम भारत के लोग। यह शब्द हमें बताते हैं कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है जनता। हमारे संविधान के अनुच्छेद 51A में नागरिकों के मूल कर्तव्यों का है उल्लेख। दायित्व का पहला रूप है संविधान और संस्थाओं का सम्मान करना। हमारा अगला दायित्व समाज में भाईचारा और सम्मान का भाव मजबूत करना होना चाहिए। नागरिक दायित्व की एक और कसौटी है अपने काम में ईमानदारी और निष्ठा।Haryana:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में युवाओं, विश्वविद्यालयों और संस्थाओं से भाग लेने का किया आह्वान। हरियाणा भी इस साझा संकल्प का एक महत्वपूर्ण भागीदार।अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाने का लें संकल्प। जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *