Gujarat Visit: अप्रैल 2027 में प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इसी प्रयास को आगे ले जाएगी। गुजरात के उद्योग जगत और हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों को इस समिट में सक्रिय भागीदारी के लिए करता हूं आमंत्रित।
Gujarat Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुजरात दौरे का पहला दिन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात में हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों के साथ किया संवाद। गुजरात की पावन धरती पर आप सबके बीच आकर हो रही है खुशी। आप में से अनेक साथी रोजगार और कारोबार की तलाश में हरियाणा से निकले होंगे। किसी ने छोटा व्यापार शुरू किया, किसी ने परिवार के साथ मिलकर उद्योग खड़ा किया और किसी ने अपने हुनर को दी नई दिशा।Gujarat
Read Also: Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, राम की पैड़ी पर जलेंगे 30 लाख दीये…
अपने गुजरात को अपना कर्म क्षेत्र बनाया और यहां के विकास में दिया योगदान। गुजरात में आपको अवसर दिया आपने अपनी मेहनत से उन अवसरों को उपलब्धि में बदला। हरियाणा और गुजरात के लोग मेहनत, साहस, उद्यम और राष्ट्र सेवा को जीवन का हिस्सा मानते हैं। हमारी ऊर्जा अलग-अलग क्षेत्र में दिखती है लेकिन लक्ष्य एक है वह है भारत की समृद्धि। सूरत इस लक्ष्य को साकार करने की अद्भुत मिसाल। आज हरियाणा हर क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ा रहा है, गुरुग्राम देश के प्रमुख कॉरपोरेट और तकनीकी केदो में शामिल। फरीदाबाद इंजीनियरिंग और विनिर्माण का प्रमुख केंद्र।
Read Also: UP कैबिनेट के 22 फैसले: गाय के पालन पर अनुदान और बीमा, 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी
मारुति सुजुकी का विनिर्माण नेटवर्क गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा के साथ गुजरात के हंसलपुर तक फैला है।हरियाणा में बढ़ रही मांग, प्रतिभा और औद्योगिक संभावना निवेशक के लिए नए अवसर तैयार करती है। हमने हरियाणा में मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 के साथ 9 क्षेत्र विशेष नीतियों की लागू। हाल ही में हमने निवेशकों के साथ सीधे संवाद की पहल की तेज । मुंबई में हैपनिंग हरियाणा 2.0 के दौरान कंपनियों ने 66 हजार करोड रुपए से अधिक के प्रस्तावित निवेश के एमओयू किए।
अप्रैल 2027 में प्रस्तावित हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इसी प्रयास को आगे ले जाएगी। गुजरात के उद्योग जगत और हरियाणा के प्रवासी उद्यमियों को इस समिट में सक्रिय भागीदारी के लिए करता हूं आमंत्रित। हम चाहते हैं कि हरियाणा आपके अगले विस्तार की गंभीर और भरोसेमंद संभावना बने ।अब समय है कि इस रिश्ते को निवेश, कौशल, रोजगार और साझा प्रगति में बदलें।हरियाणा के विकास के अगले अध्याय के साझेदार बने, हरियाणा आपका स्वागत करने और आपके साथ चलने के लिए है तैयार।
