घाना की संसद को PM मोदी ने किया संबोधित, कहा- दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा। उन्होंने बदलती परिस्थितियों के मद्देनजर वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों पर जोर दिया।घाना की संसद को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण को आवाज दिए बिना प्रगति नहीं आ सकती।

Read also- बजरंगी भाईजान की मुन्नी तेलुगु फिल्म अखंडा 2 में आएंगी नजर

दो दिन की यात्रा पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत विश्व के लिए शक्ति का स्तंभ है। एक मजबूत भारत अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व में योगदान देगा।”भारत को सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्था बताते हुए मोदी ने कहा कि स्थिर राजनीति और शासन की नींव पर भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है।

Read also- दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *