Pune Metro Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन नवंबर को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के माध्यम से शिवाजीनगर और हिंजेवाड़ी को जोड़ने वाली पुणे मेट्रो की लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो नेटवर्क के दूसरे चरण के तहत चार नये कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हार्डीकर ने सोमवार को ये जानकारी दी। Pune Metro Inauguration
हार्डीकर के मुताबिक, बालेवाडी खेल परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में मंगलवार सुबह 10:30 बजे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, स्थानीय सांसद, विधायक, पुणे के महापौर और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
Read Also: Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, मोदी पुणे मेट्रो की लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन करेंगे और दूसरे चरण के तहत लगभग 21,800 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनने वाले चार नये मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री अपराह्न 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पिंक लाइन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस लाइन को 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। Pune Metro Inauguration
Read Also: Delhi: आरजेडी नेता लालू यादव से मिली सोनिया गांधी, जानें क्या है मुलाकात के सियासी मायने
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन की क्या खासियत है? तेईस किलोमीटर लंबी यह लाइन हिंजेवाड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ती है। इसका संचालन महिलाएं करेंगी। Pune Metro Inauguration
इसकी करीब एक-तिहाई बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी करने की योजना है। आठ हजार तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना का उद्घाटन कल किया जाएगा।” उन्होंने लाइन को पुणे के लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
