Lucknow-छोटे बच्चे के साथ सफर कर रही महिला ने बैग से गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी होने का आरोप लगाया, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को घेरा….
News Desk : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में महिला यात्री के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, उनके बैग में रखे करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद गायब हो गए। वह अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन नंबर 15726 आनंद विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। चोरी की जानकारी लखनऊ पहुंचने पर हुई। घटना के बाद महिला ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।Lucknow
Read Also-UP : किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी योगी सरकार, जल्द आएगा नया राहत पैकेज
महिला का आरोप है कि चोरी का पता चलने के बाद उन्होंने मदद के लिए चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन कोई टीटीई या आरपीएफ का जवान मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिलने का दावा किया। महिला ने वीडियो बनाकर अपनी परेशानी साझा की, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उनका सवाल है कि जब फर्स्ट एसी जैसे प्रीमियम कोच में सफर करने वाली महिला को भी मदद नहीं मिलती, तो रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?Lucknow

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा ही अराजकता है और बीजेपी के शासन में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने महिला के साथ हुई कथित घटना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि नारी के आंसू भाजपा की सत्ता को बहा ले जाएंगे। फिलहाल इस मामले में रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में चोरी की घटना और मदद नहीं मिलने से जुड़े आरोपों पर संबंधित एजेंसियों का पक्ष सामने आना बाकी है।Lucknow
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterLucknow

