UP में राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से शुरू होंगे। शिक्षक 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। चयन 120 अंकों के निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।
News Desk : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक शिक्षक 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इस पुरस्कार के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त, संस्कृत और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन माध्यमिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन करना होगा।UP
Read Also: Filmmaker रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक पात्र होंगे। वहीं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद जिला स्तर पर आवेदनों की जांच और विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति 1 से 15 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजे जाएंगे।UP
Read Also: Crime News : धनतेरस की रात फरीदाबाद में खूनी वारदात, पार्किंग विवाद में सिंगापुर से लौटे परमजीत की गोली मारकर हत्या
मंडलीय समिति 16 से 30 दिसंबर तक प्रस्ताव निदेशालय स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति के समक्ष पहुंचेंगे। राज्य स्तरीय समिति 15 से 24 जनवरी 2027 के बीच अंतिम चयन करेगी। शिक्षकों का मूल्यांकन वर्ष 2022 में निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए कुल 120 अंक तय किए गए हैं। इसमें शिक्षक के उत्कृष्ट कार्य, छात्रों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में छात्र नामांकन में बढ़ोतरी और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल जैसे मानकों को शामिल किया गया है। शिक्षकों को विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए किए गए अपने प्रयासों की जानकारी भी देनी होगी।UP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

