Crime News : सेक्टर-21C में पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, 15-16 राउंड चलने की बात; आरोपी परिवार समेत फरार
News Desk : हरियाणा के फरीदाबाद में धनतेरस की रात पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सेक्टर-21C में पड़ोसी ने सिंगापुर से दो दिन पहले ही लौटे परमजीत धनकड़ पर कथित तौर पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक करीब 15 से 16 राउंड फायर किए गए, जिनमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। गंभीर रूप से घायल परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया।Crime
Read Also: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन दसवें दीपोत्सव की करेंगे शुरुआत
परमजीत धनकड़ मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही फरीदाबाद स्थित घर लौटे थे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह जिम से वापस आए थे। इसी दौरान मकान में गाड़ी पार्क करने को लेकर उनकी तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पार्किंग समेत अन्य बातों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, वारदात से करीब पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी।Crime
Read Also: Diwali 2026: 8 नवंबर को मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानें क्यों बना तारीख को लेकर असमंजस
विवाद बढ़ने के बाद मोनू शर्मा ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस, FSL टीम और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है। शव को ESI मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी पहलाद कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।Crime
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

