Mata Vaishno Devi भवन के पास लगी आग, कैश काउंटर जलकर खाक

जम्मूः वैष्णों देवी दरबार के नजदीक भंयकर आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने का मामला सामने नहीं आया है।

वहीं, आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया. आग में कैश काउंटर जलकर खाक हो गया, आग पर काबू पा लिया गया है।

बता दें, जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।

श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि आग पर करीब 80 परसेंट काबू पाया जा चुका है। इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

लेकिन मई के अंत में कोरोना कर्फ्यू के हटने के साथ ही माता वैष्णो के दरबार में भक्तों का हुजूम एक बार फिर से जुटना शुरू हो गया है।

मई के आखिर में जहां हर रोज एक से डेढ़ हजार भक्त माता के दरबार में जा रहे थे वही आंकड़ा बढ़कर अब 3 से 4 हजार के बीच हो गया है। कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *