भारत की यूरोपीय संघ को दो टूक, Covishield और Covaxin को ग्रीन पास में करें शामिल

नई दिल्ली: डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन को शामिल न करने को लेकर यूरोपीय संघ के कदम पर विवाद जारी है।

ऐसे में अब भारत ने यूरोपियन संघ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को ग्रीन पास में शामिल नहीं किया, तो भारत भी इन देशों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को नहीं मानेगा।

भारत ने कहा कि अगर वे सर्टिफिकेट देते हैं तो भारत में विदेश से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी। फिलहाल विदेश से भारत आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से खुद को क्वारंटाइन करना होगा।

भारत सरकार लगातार यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों से कोविशील्ड और कोवैक्सिन लगवाने वाले लोगों को डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट देने की मांग कर रही है।

डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट इस बात का प्रूफ है कि किसी व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट से ये भी पता चलता है कि किसका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है या फिर वो कोरोना से ठीक हो चुका है।

Also Read डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर DGCA का फैसला

इससे भारतीय आसानी से विदेश यात्रा कर सकते हैं। भारत ने कहा कि अगर Covaxin और Covishield को डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र के लिए शामिल करने के लिए अधिसूचित किया जाता है और भारतीय CoWIN टीकाकरण प्रमाणपत्रों को मान्यता दी जाती है।

तो भारतीय स्वास्थ्य अधिकारी भारत में यात्रा करते समय यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों के लोगों को क्वारंटाइन में छूट देंगे।

हालांकि, यह छूट केवल उन्हीं लोगों को दी जाएगी जिनके पास ईयू डिजिटल कोविड सर्टिफिकेट होगा। यूरोपीय संघ ने एक ढांचा विकसित किया है, जिसे यूरोपीय संघ डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र कहा जाता है।

यूरोपीय संघ की लिस्ट में शामिल होने वाली वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को मुक्त आवाजाही की सुविधा मिलती है। भारत लगातार यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से व्यक्तिगत रूप से उन लोगों को समान छूट देने पर विचार करने का अनुरोध कर रहा है, जिन्होंने भारत में कोरोना का टीका लगवाया है।

भारत ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से कहा कि CoWIN पोर्टल पर टीकाकरण प्रमाणन की वास्तविकता को प्रमाणित किया जा सकता है।

वहीं, यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा प्रमाण पत्र एक व्यावहारिक उपकरण है जो उन मामलों में यात्रा की सुविधा दे सकता है जहां प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

कोविशील्ड को यूरोपीय संघ के डिजिटल कोविड प्रमाणपत्र की लिस्ट में शामिल नहीं किए जाने के मुद्दे पर अधिकारी ने कहा कि कोविशील्ड यूरोपीय संघ में बाजार में रखने के लिए ऑथोराइज्ड नहीं है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *