जयपुर के आमेर किले पर गिरी आसमानी बिजली, 16 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 7 बच्चों सहित 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

राजधानी जयपुर में एक बड़ी त्रासदी में आमेर किले के पास आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं दुख जताया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय राहत कोष से राजस्थान में बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

बिजली गिरने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आमेर का बताया जा रहा है। मरने वालों में अधिकांश युवा थे जो किले के पास एक पहाड़ी पर खुशनुमा मौसम का आनंद लेने गए थे।

उनमें से कुछ लोग वॉच टावर पर सेल्फी ले रहे थे जबकि कई पहाड़ी पर मौजूद थे। देर शाम जब आकाशीय बिजली गिरने से वॉच टावर पर मौजूद लोग गिर गए।

जहाजपुर के बाहुबली विधायक धीरज गुर्जर ने अपने ट्‍विटर हैंडल पर शेयर किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *