Crime News: हैवान पति ने पत्नी को अफेयर के शक में कुर्सी से बांध जिंदा जलाया, तड़पकर हुई मौत

Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में विवाहेत्तर संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई….

Read Also: Chawri Bazaar: दिल्ली के चावड़ी बाजार में भरभराकर गिरी निर्माणधीन इमारत, दो की मौत, कई फंसे

 पुुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

वारदात के बाद आरोपी अपने सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया…पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है।

दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर से महिला के जले हुए कंकाल के अवशेष बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में की है। छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुखबीर को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से संबंध है।

Read Also: IPS भानु प्रताप सिंह: पत्नी के आरोपों के बीच SP पद से हटाए गए…UPSC तैयारी के दिनों में हुई शादी

पत्नी के चरित्र पर था संदेह

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा, जिसके बाद उसका संदेह और गहरा गया। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को कथित तौर पर कुर्सी से बांध दिया, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। घर से आग की लपटें उठती देख और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के भीतर तलाशी लेने पर महिला के जले हुए अवशेष मिले। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान की पुष्टि की।Crime News

आरोपी ने 1 साल पहले की थी लवमैरिज

पुलिस के मुताबिक, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। गांव वालों ने बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू, दंपति के दो बच्चों – सात साल के बेटा और पांच साल की बेटी – को लेकर मौके से भाग गया था। आरोपी सुखबीर और सोनम ने 2015 में प्रेम विवाह किया था। वह हिसार में मजदूरी करता था।Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *