England के पूर्व कप्तान टेड डेक्स्टर का 86 साल की उम्र में निधन, ICC ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रहे टेड डेक्स्टर का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। डेक्स्टर आक्रामक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे और उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 62 टेस्ट मैच खेले हैं।

इसके अलावा डेक्स्टर मिडियम पेस गेंदबाजी भी करते थे। डेक्स्टर के निधन पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शोक व्यक्त किया है।

डेक्स्टर ने इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट मैच 1958 में खेला था और 1968 में उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। 1961-62 में वह इंग्लैंड के कप्तान बने।

डेक्सटर ने अपने करियर में 47.89 की औसत से 4502 रन बनाए, जिसमें 9 शतक औऱ 27 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21150 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 108 अर्धशतक जड़े थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 66 विकेट चटकाए।

डेक्सटर क्रिकेट में डिजिटल तकनी की क्रांति लेकर आए थे। उन्होंने डेलॉइट रैंकिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे 80 के दशक में टेस्ट खिलाड़ियों की रैंकिंग में इस्तेमाल किया जाता था। आईसीसी ने उनके इस विधि को अपनाया और उससे ही अब खिलाड़ियों की रैंकिंग निर्धारित होती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *