PM मोदी 15 सितंबर को लॉन्‍च करेंगे Sansad TV

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर बनाए गए नए संसद टीवी की 15 सितंबर को शुरुआत करेंगे।

इसके लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे।

मौजूदा चैनलों लोकसभा (एलएसटीवी) और राज्यसभा टेलीविजन (आरएसटीवी) का विलय करके बनाया गया संसद टीवी जब भी संसद का सत्र चल रहा होगा तो दोनों सदनों की कार्रवाई का प्रसारण करेगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस नए चैनल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री बिबेक देब्रोय, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और वकील हेमंत बत्रा अलग-अलग शो की मेजबानी करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *