फिल्म ‘चुप’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘चुप’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।बॉलीवुड निर्देशक आर.बाल्की, सनी देओल, पूजा भट्ट, दुल्कर सलमान और श्रेया धन्वंतरि को लेकर फिल्म ‘चुप’ बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस मोशन पोस्टर से पता चलता है कि यह फिल्म सुप्रसिद्ध फिल्मकार गुरु दत्त से जुड़ी हुई है।

मोशन पोस्टर में उनकी तस्वीर और उनकी मशहूर फिल्म ‘प्यासा’ का गाना ‘ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है’ बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

इस मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए दुलकर सलमान ने लिखा कि इस दिन का इंतजार कर रहा था। यह है हमारी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का फर्स्ट लुक।

बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म कैमरे के पीछे और सामने काम करने वाले असली कलाकारों को समर्पित की गई है। यह फिल्म आर.बाल्की के लिए इस जॉनर की पहली फिल्म होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *