कैट-विक की शादी में शामिल होने इंडिया पहुंचे कटरीना के भाई Sebastien Laurent Michel

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, वैसे ही फैन्स का एक्साइटमेंट भी बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही नयी खबरें भी सामने आ रही हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को जीरो मोबाइल पॉलिसी फॉलो करनी होगी । शादी की तस्वीरें लीक ना हों इस बात को ध्यान में रखते हुए विक्की-कैटरीना ने यह फैसला लिया है।

इस बीच कैटरीना कैफ के भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल भी भारत आ चुके हैं। सेबस्टियन ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जहाँ उन्होंने लिखा, “इंडिया आत्मा को सुकून देता है। यहां एक अलग माहौल है।”

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना की शादी में हिस्सा लेने के लिए इंडिया पहुंचे उनके भाई Sebastien Laurent Michel, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेन्स फोर्ट में होने जा रही है। ख़बरों के मुताबिक कटरीना अपनी शादी में फिट दिखने के लिए जीरो कार्ब डाइट फॉलो कर रही हैं और साथ ही स्पेशल कस्टम मेड जूते भी बनवा रही हैं। यह शादी काफी रॉयल होने वाली है और इसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। अब तक कटरीना के करीबी कहे जाने वाले सलमान खान को भी इस शाही शादी का न्योता नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में आ रहे गेस्ट्स को उनके नाम की जगह ख़ास कोड्स से पहचाना जाएगा। यह कोड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के नाम के अल्फाबेट्स से ही लिए गए हैं।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी तीन दिन यानी 7 से 9 दिसंबर तक होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *