नहीं रहे CDS बिपिन रावत, भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रपु कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन हो गया है, जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे। सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे।

इस हादसे की खबर के बाद पूरे भारत में शोक की लहर है। देश ने एक ऐसी शक्सियत को खो दिया जो भारत की सुरक्षा में एक बड़ा योगदान रखता था। बिपिन रावत को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर नियुक्त किया गया था।

 

 

 

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान Mi-17V5 के पायलट थे, जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं।सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोग Mi-सीरीज के हेलिकॉप्टर पर सवार थे, यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से कुन्नूर के वेलिंगटन जा रहे थे।

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की।

तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *