एचटेट की परीक्षा का दुसरा दिन

सिरसा(सतनाम सिंह): आज दूसरे दिन भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा का आयोजन हुआ, सिरसा में भी परीक्षा का आयोजन किया गया, आज होने वाली परीक्षा 2 सत्रों में हो रही है, पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई अब दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी, परीक्षा को नकल रहित करवाने को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किये गए हैं।

 

READ ALSO अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 50 करोड़

 

परीक्षा के लिए आये परीक्षार्थियों को सुबह चैकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, गौरतलब है कि सिरसा में परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाये गए हैं, परीक्षा दे कर आये परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है, लेकिन उन्हें पेपर 15 मिंट देरी से मिला, वही सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं,परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों को बन्द करने को कहा गया है वही परीक्षा केंद्र के आसपास लगने वाली रेहड़ियों को भी हटाया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *