WAR: लेबनान में इजराइली ड्रोन हमले की चपेट में आए कई वाहन, दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

WAR:

WAR: लेबनान में बुधवार को सात वाहन इजराइली ड्रोन हमलों की चपेट में आए, जिससे महिला और उसके दो बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राजधानी बेरुत के दक्षिण में मुख्य राजमार्ग पर तीन वाहन ड्रोन हमले की चपेट में आए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया। उसने बताया कि छह गांवों के निवासियों को जगह खाली करने के लिए कहने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की गई।WAR

Read Also-International: अमेरिकी सीनेट ने केविन वॉर्श की फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति की पुष्टि की

लेबनान और इजराइल के बीच गुरुवार को वाशिंगटन में प्रत्यक्ष वार्ता का एक और दौर आयोजित होने की संभावना है क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति बहाली के लिए दबाव बना रहा है जो 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद से संघर्ष की स्थिति में हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में हमलों की पुष्टि की, लेकिन हर वाहन में सवार लोगों की संख्या का विवरण नहीं दिया।WAR

Read Also-Business & Economy: मदर डेयरी का दूध भी दो रुपये लीटर महंगा, कल से लागू होंगी नई कीमतें

बुधवार को किए गए दो ड्रोन हमले बेरुत को दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुए जबकि तीसरा हमला सादियात शहर के नजदीक हुआ। इस बीच, हिज्बुल्ला ने दावा किया कि उसने इजराइल पर और हमले किए हैं। हिजबुल्ला इजराइली सेना पर अपने हमलों में ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका की मध्यस्थता में 17 अप्रैल को हुए संघर्ष विराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हमले जारी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *