उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित

हरियाणा:  हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। आज हिसार में होने वाले कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला एक दिन पहले ही अपने पिता अजय चौटाला से मिले थे, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, इसके बाद दुष्यंत चौटाला को हल्के बुखार की शिकायत बताई जा रही है, जिसके चलते उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

दरअसल, आज हिसार में दुष्यंत चौटाला का मीट द प्रेस कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से मुलाकात करने का शेड्यूल था, उसके बाद डिप्टी सीएम को एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक करनी थी। इन दोनों कार्यकर्मों को रद्द कर दिया गया है। अचानक कार्यक्रम रद्द होने के बाद ये अफवाह उठी थी कि दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनके मीडिया एडवाइजर सतीश बेनीवाल ने इसको गलत ठहराते हुए बताया कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।

आपको बता दें, जेजेपी के संयोजक अजय चौटाला कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अजय चौटाला ने पिछले दिनों ही कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. अजय चौटाला ने अपने ट्वीटर अकाउंट से अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी और उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *