अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम बिरला ने 100 प्रतिशत महिला साक्षरता का किया आह्वान

OM BIRLA News:

OM BIRLA News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में योगदान दे रही महिलाओं की भूमिका का जिक्र किया और कहा कि देश में 100 प्रतिशत महिला साक्षरता जरूरी है।ओम बिरला ने संविधान सभा की महिला सदस्यों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों का योगदान आज भी राष्ट्र को ऊर्जा दे रहा है और भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक शक्ति के रूप में काम कर रहा है।

Read also-लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने किया ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ का शुभारंभ

लोकसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास का आह्वान किया और कहा कि भारत की नारी शक्ति राष्ट्र को समावेशी विकास की ओर ले जा रही है।उन्होंने 100 प्रतिशत महिला साक्षरता के लक्ष्य को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा महिला सशक्तीकरण का आधार है।

Read also-दिल्‍ली में महिला सम्‍मान योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, ये होंगी शर्तें

उन्होंने कहा कि शिक्षा और समान अवसरों तक पहुंच के बिना विशेषकर सबसे दूर-दराज के स्थानों और वंचित वर्गों की महिलाओं के लिए सच्चे मायने में समानता हासिल नहीं की जा सकती।बिरला ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के राजनैतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।उन्होंने विज्ञान, रक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *