चीनी सेना की शर्मनाक करतूत, Arunachal Pradesh से 17 साल के लड़के किया अपहरण

भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच चीन की PLA ने अरुणाचल प्रदेश में एक युवक का अपहरण कर लिया है, जिसे लेकर बीजेपी सांसद तपीर गाओ ने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। अब सामने आया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा से एक 17 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया है। राज्य के सांसद तापिर गाओ ने कहा कि लड़के का अपहरण अप्पर सियांग जिले से किया गया।

सांसद ने बताया कि पीएलए ने एक और लड़के के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी लड़के ने स्थानीय प्रशासन को अपने साथी के अपहरण की जानकारी दी। गाओ ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को दे दी है और सरकारी एजेंसियों के जरिए जल्द ही उसे रिहा कराने की मांग की है।

इससे पहले सितंबर 2020 में भी चीन ने इसी तरह की हरकत की थी। पीएलए ने अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी ज़िले से पांच लोगों का अपहरण कर लिया था। स्थानीय मीडिया की ओर से यह मामला उठाए जाने के बाद तत्कालीन गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मामले को चीन के सामने रखा था और अपहृत लोगों की रिहाई सुनिश्चित करवाई थी।

Also Read ED की रेड के बाद सीएम चन्नी का केंद्र सरकार पर हमला!

बता दें, हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद के बीच 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की थी। इसे लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची का इस पर कहना है कि “यह पहली बार नहीं है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थानों के नाम बदलने का प्रयास किया है। चीन ने अप्रैल 2017 में भी ऐसे नाम देने की मांग की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *