छात्रों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अपील- रेलवे आपकी संपत्ति हैं, संभालकर रखें

बिहार में एनटीपीसी परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी को लेकर गुस्‍साए छात्रों ने रेलवे की सम्‍पत्ति पर हमला बोल दिया। गया जंक्‍शन पर खड़ी हुई खाली ट्रेन को अभ्‍यर्थियों ने आग लगा दी। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वै ष्‍णव ने छात्रों से अपील की।

 

Read Also राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड कमांडेंट के काले घोड़े विराट सेवा से रिटायर हुए

 

रेल मंत्री ने कहा कि मैं अपने छात्र मित्रों से निवेदन करना चाहूंगा कि रेलवे आपकी संपत्ति है, आप अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। आपकी जो शिकायतें और बिंदू अब तक उभर कर आए हैं उन सबको हम गंभीरता से देखेंगे। कोई भी छात्र कानून को हाथ में न लें।

रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की परीक्षा 2021 परिणाम 14-15 जनवरी को जारी किए गए थे। इन परीक्षाओं में 1 करोड़ 40 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। नतीजे आने के बाद से ही छात्रों के बीच असंतोष का मुद्दा छाया हुआ है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *