Business & Economy: रुपया 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Business & Economy:

Business & Economy: रुपया सोमवार को 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता, तेल की कीमतों में उछाल और मुद्रास्फीति और आर्थिक नरमी की आशंकाएं बढ़ने से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 110 डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। इसके अलावा, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी जैसे कारकों ने निवेशकों के विश्वास को और भी कमजोर किया है। Business & Economy

Read Also-Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर दुर्घटना के भावुक हुए एक्टर सोनू सूद, सख्त कदम उठाने की अपील की

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें गिरावट जारी रही और अंत में 95.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 39 पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.84 पर बंद हुआ था।‘महाराष्ट्र दिवस’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे। Business & Economy

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। तेल की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि और विदेशी पूंजी की निकासी से भारत के व्यापार संतुलन एवं कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट दबाव पड़ रहा है।’’ Business & Economy

Read Also-Kerlam: CPI(M) के प्रदेश सचिव एम.वी.गोविंदन ने कहा ‘जनादेश का विश्लेषण करने के बाद सुधार करेंगे’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर की निरंतर मांग से अल्पावधि में रुपये पर दबाव बने रहने के आसार हैं जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया 95.35 से 95.70 के स्तर के बीच रह सकता हे।’’इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.26 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 355.90 अंक की बढ़त के साथ 77,269.40 पर जबकि निफ्टी 121.75 अंक चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.37 प्रतिशत बढ़त के साथ 109.65 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। Business & Economy

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *