रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई जारी, CM केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सभी भारतीयों को जल्द स्वदेश लाने का आग्रह किया

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के पांच दिन बीत गए है और हर दिन स्थिति खराब होती जा रही है वही यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार अपनी पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी यूक्रेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीयों के लिए चिंता जाहिर की है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि यूक्रेन में बिगड़े हालातों के बीच भारतीय छात्रों समेत अन्य भारतीय भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

 

 

Read Also भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री

 

भारत सरकार से आग्रह है कि यूक्रेन में फँसे सभी भारतीयों को हर संभव मदद देते हुए जल्द से जल्द भारत लाएँ। दिल्ली सरकार हर तरह के सहयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। बता दे आज यूक्रेन पर रूस के हमले के छठवें दिन राजधानी कीव में आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है। यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एंबेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं। वही केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को वापस स्वदेश ला रही है और साथ ही भारतीय वायु सेना को भी केंद्र सरकार ने इस अभियान से जुड़ने का आदेश दिया है। वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही केंद्र सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन से लगने वाले पड़ोसी देशों में भेजने का भी फैसला लिया गया है इसका उद्देश्य सड़क मार्ग से यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पहुंचने वाले भारतीयों को आसान और सुरक्षित तरीके से स्वदेश लाया जा सके।

 

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर तरह के सहयोग के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ी होने की बात कही है। बहरहाल केंद्र सरकार यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और अपनी तरफ से तमाम कोशिशें कर सभी भारतीय और भारतीय छात्रों को वापस स्वदेश लाने में जुटी हुई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *