बीजेपी सरकार को चुनावों में हार का डर, अपना रही केजरीवाल सरकार का मॉडल – मनीष सिसोदिया

manish-sisodia
आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर हिमाचल में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव से कुछ दिनों पहले हिमाचल सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार का मॉडल अपना रही है और हिमाचल के लोगों को झांसा दे रही है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वो 150 यूनिट बिजली फ्री करेंगे, महिलाओं के बस का किराया आधा करेंगे और गांव में पानी फ्री देंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब तक बीजेपी सरकार फ्री की सेवाओं का मजाक उड़ाती थी, लेकिन अब चुनावों में हार का डर सता रहा है और इसीलिए केजरीवाल मॉडल को अपना जाया रहा है।

Read Also कश्‍मीर फाइल्‍स के बाद अब दिल्‍ली फाइल्‍स- डायरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री ने किया अनाउंस

 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल के मंडी में एक रोड शो किया था जिसका खौफ बीजेपी में बैठ गया है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और उनके सहयोगियों की देश के 18 प्रदेशों में सरकारें हैं लेकिन ऐसी घोषणा सिर्फ हिमाचल में ही की है? अन्य राज्यों के लोगों के लिए ये घोषणाएं क्यों नहीं की।
मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट बटोरना चाहती है और बाद में इनको घोषणाओं को भुला देगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *