कश्‍मीर फाइल्‍स के बाद अब दिल्‍ली फाइल्‍स- डायरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री ने किया अनाउंस

बॉलीवुड डायरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री ने अनाउंस किया है कि वो कश्‍मीर फाइल्‍स के बाद अब दिल्‍ली फाइल्‍स बनाने जा रहे हैं। 90 के दशक में जम्‍मू कश्‍मीर में पंडितों पर हुए अत्‍याचार की कहानी को कश्‍मीर फाइल्‍स में पेश करने वाले डायरेक्‍टर ने नई स्क्रिप्‍ट पर काम भी शुरू कर दिया है।

 

Read Also नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, कुल एक्टिव मामलों की संख्या 156 हुई

 

डायरेक्‍टर विवेक ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्‍ट की जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को अपनाया। बीते 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय की कहानी को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करूं। इसी के साथ डायरेक्‍टर ने द दिल्‍ली फाइल्‍स का हैशटैग भी पोस्‍ट किया है।

 

 

 

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया है। महज 25 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई की है। इसके अलावा फिल्‍म में कश्‍मीरी पंडितों पर हुए बर्बर अत्‍याचार को देखकर सिनेमाघरों में जहां नारेबाजी हुई, वहीं राजनीतिक घरानों को भी खूब हलचल मची।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *