विपक्ष आपके समक्ष रैली में गरजे भूपेंद्र हुड्डा, कहा- युवाओं में सरेआम नशा बांट रही बीजेपी सरकार

भूपेंद्र हुड्डा विपक्ष आपके समक्ष रैली में गरजे, | Total tv, news hindi, latest news live,

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘विपक्ष आपके समक्ष रैली’ में शिरकत की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की मनोहर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी की सरकार में स्कूल में अध्यापक नहीं, हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं, युवाओं में सरेआम नशा बंट रहा है, हुड्डा ने बीजेपी की सरकार को फेल सरकार बताते हुए आगे कहा कि, इस राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है, सरकार में नए नए घोटाले हो रहे, शराब, रजिस्ट्री, माइनिंग और पेपर लीक जैसे बड़े घोटाले हो रहे हैँ, लेकिन इन घोटालों कोई भी बड़ी मछली नहीं पकड़ी, सरकार ने बिजली तक बेच दी, सरकार ने किसानो के फसल खराबे का मुआवजा तक नहीं दिया, किसान आंदोलन में जिन किसानो ने शहादत दी उन किसानो को जल्द मुआवजा दे।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, एक एक सरकारी नौकरी सरकार किसानो को दे, बीजेपी की सरकार ने किसी भी समुदाय का भला नहीं किया। वहीं इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने किसान की दुगनी आमदनी पर कहा कि, 2022 तक किसानो की आय दोगुनी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया सरकार ने, फसल बीमा कम्पनियो ने 34 हजार करोड़ की कमाई की, कांग्रेस की सरकार में फसल बीमा योजना सरकारी तंत्र में होंगी, प्रदेश में अब तक 16 लाख करोड़ का कर्जा है जोकि लगातार बढ़ता जा रहा है…कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनती है बुढ़ापा पेंशन 6 हजार की जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *