गुरुग्राम, (करन जयसिंह): गुरुग्राम के सेक्टर 27 कम्युनिटी सेंटर में रविवार 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर 27 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी उनके साथ मौजूद रहे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मन की बात सुनने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर आधारित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पद पर बैठकर भी आज तक इस कार्यक्रम के मार्फत कोई राजनीतिक बात नहीं की यह बहुत बड़ी बात है उन्होंने सिर्फ सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति के साथ साथ समाज कल्याण वह समाज कल्याण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले लोगों की बात की है जिससे देश के उत्थान और उन्नति की तरफ दिशा मिलती है। बता दें कि, इस कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम के बीजेपी कार्यकर्ता अनिल यादव के घर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष हॉकी बनकर के साथ जिला अध्यक्ष एवं के घर पहुंची और संगठन को बजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।
वही जेपी नड्डा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 89 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और इन सभी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग जगह के लोगों के बेहतर कार्य की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मार्फत लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ऐसे लोगों के कार्यों को भी लोगों के सामने ला रहे हैं जो समाज कल्याण और समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं इसके अलावा सामाजिक मुद्दों को इस कार्यक्रम के मार्फत लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बेहतर कार्य किया और लोगों के अंदर उत्साह बढ़ाया उसी के कारण इस महामारी को पूरा देश हरा पाया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

