नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी से आज फिर पूछताछ करेगी ईडी

Rahul Gandhi News Live : लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के सामने

नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ED के सामने पेश होंगे जहां ED के अधिकारी राहुल गांधी से कई सवाल करेंगे। आपको बता दें कि बीते हफ्ते में राहुल गांधी 3 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं और सोमवार को भी राहुल गांधी ईडी ऑफिस गए थे जहां राहुल गांधी से 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए। जिसमें राहुल ने सभी सवालों के जवाब दिए। सोमवार को भी राहुल गांधी से ईडी ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी।

 

Read Also दिल्ली के राजेन्द्र नगर से कांग्रेस नेता प्रदीप कौशिक, जितेंद्र चौधरी और जनक कौशिक आम आदमी पार्टी में शामिल

 

ED ने राहुल को बीते शुक्रवार यानी 17 जून के दिन पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की स्थिति के कारण, राहुल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सोमवार को उनसे पूछताछ करने का अनुरोध किया था, जिसे एजेंसी ने स्वीकार कर लिया था।

 

सुरक्षा करणों की वजह से नई दिल्ली जिला के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। कोई भी कार्यकर्ता इन जगहों पर प्रदर्शन करता हुआ पाया जाता है तो तुरंत उसको हिरासत में लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *