नई दिल्ली, (साहिल भांबरी): मंगलवार देर रात दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक तेल गोदाम में भीषण आग लगी। जिसके बाद कई दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी के अनुसार गोदाम में तेल को स्टोर किया जाता है साथ ही केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। लेकिन आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। फिलहाल इस ऑपरेशन में 26 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने काम किया।
ये पूरा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया का है। जहाँ बुधवार रात 2:50 के आसपास गोडाउन में भीषण आग लगी थी। दमकल विभाग को 3 बज के 04 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दमकल कर्मियों द्वारा आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। बढ़ती आग को देखते हुए दमकल कर्मियों ने फायर रॉबर्ट और स्काइलिफ्ट का भी इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया। जिसके चलते इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी आग पर काबू पा लिया।
Read Also – मुंबई के रास्ते गोवा के लिए रवाना होंगे शिवसेना के बागी विधायक
दमकल अधिकारी SK दुआ के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी थी इसके अंदर तेल को स्टोर किया जाता है साथ ही केमिकल का भी इस्तेमाल होता है जिसके चलते आग ने एक भयावह रूप ले लिया था। लेकिन दमकल कर्मी भी लगातार आग को नियंत्रण करने मे जुटे रहे। आग की वजह से गोडाउन के आसपास बनी दो इमारतों में भी आग लगी थी लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते आसपास की इमारतों को आग की चपेट में आने से बचा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
हालांकि, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल इमारत में कूलिंग का काम किया जा रहा है क्योंकि अभी भी कुछ हिस्सों से धुंए का गुब्बार निकल रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है दूसरी तरफ इस हादसे में करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लोकल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार इस इमारत के मालिक के पास फायर की एनओसी थी या फिर बिना NOC इस इमारत में कमर्शियल एक्टिविटी हो रही था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

