नागपुर सीट से पर्चा भरने से पहले नितिन गडकरी ने रोड शो किया

Gadkari file Nomination

Gadkari file Nomination:केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नागपुर में रोड शो किया।रोड शो में गडकरी के साथ महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी।नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वी विदर्भ इलाके की चार सीटों के साथ मतदान होगा।

Read also-फर्स्ट फेज के नामांकन का आज अंतिम दिन जानें BJP और Congress पार्टी कितने सीटों … पर लड़ रहीं चुनाव

नितिन गडकरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की..

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नितिन गडकरी ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने परिवार और बीजेपी नेताओं के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।नामांकन दाखिल करने के वक्त नितिन गडकरी के साथ महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान..

नागपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।जिनकी टक्कर नितिन गडकरी से होगी।नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नागपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय है।यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की चार सीटों के साथ मतदान होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *