Corona Update: नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, लोगो में बढ़ी चिंता

corona update

Corona Update: देश में बढ़ती कोरोना ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। आज लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 20,528 कोरोना के नए मामले आए हैं जिससे कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1,43,449 हो गयी है। इसी बीच 24 घंटे में 49 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवायीं है। तथा 17,790 लोग ठीक भी हुए हैं।

Read also: Weather Update Today: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना, अन्य राज्यों में बारिश की चेतावनी

जिस तरह से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे है सरकार ने भी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी ला दी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 199.98 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। देश में अब कोरोना वायरस से 5,25,660 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

वहीं अकेले दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 491 मामले सामने आए हैं। वहीं 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है तथा 605 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के गाइड लाइन का पालन करने तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी है। दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 3.48 दर्ज की गयी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *