मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की नहीं थम रही मुश्किलें, ED ने दाखिल की चार्जशीट

Latest News Delhi: मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की नहीं थम रही मुश्किलें.....

नई दिल्ली, (अवैस उस्मानी): मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में ED ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। ED ने सतेंद्र जैन सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मालूम हो कि, राउज़ एवेन्यू कोर्ट मामले की सुनवाई 29 जुलाई को करेगी।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें थम नहीं ही रही है। इस मामले में ED ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन और उनकी पत्नी पूनम जैन समेत 6 लोगो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। ED की चार्जशीट में 4 कंपनियों के नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, विभव जैन और आकांक्षा जैन को चार्जशीट में आरोपी बना गया है। साथ ही ED ने चार्जशीट में आकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फोसोलुशन प्रिवेट लिमिटेड, मंगलायतन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे इडियाल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम को शामिल हैं। फिलहाल सत्येंद्र जैन इस मामले में जेल में बंद हैं।

आपको बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय ने 6 जून को दिल्ली-NCR में कई जगहों पर छापेमारी की थी। ED ने छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये नकदी और 133 सोने के सिक्के समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रोपर्टी के दस्तावेज बैंकिंग लेन-देन के दस्तावेज ज़ब्त किए थे। इससे पहले अप्रैल में भी ED ने सत्येंद्र जैन और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करीब 4 करोड़, 81 लाख रुपये की संपत्ति को ज़ब्त किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार इन राशियों का उपयोग ज़मीन से जुड़ी खरीदारी और दिल्ली एनसीआर के आसपास कृषि भूमि की खरीद को लेकर दिए गए कर्ज़ की अदायगी में किया गया था। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए 2018 में सत्येंद्र जैन समेत अन्य लोगों से ईडी ने पूछताछ भी की थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *