Bollywood: क्‍या आ रहा है ‘सैयारा’ का सीक्‍वल? अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई फिल्‍म

Bollywood

Bollywood:फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि यह अहान और अनीत की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ का सीक्वल …. मेकर्स के मुताबिक, यह एक बिल्कुल नई, अलग और अनोखी प्रेम कहानी होगी।

Bollywood News Desk : फिल्म ‘सैयारा’ (2025) से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। निर्देशक मोहित सूरी अपनी अगली अनाम रोमांटिक फिल्म के लिए इस युवा जोड़ी को दोबारा साथ ला रहे हैं। यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट की शूटिंग बेहद जल्द शुरू होने वाली है और इसे साल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

Read Also: Bollywood : कैटरीना का उड़ाया मजाक तो सलमान खान ने लगाई फटकार, अब ‘पाकिस्तानी’ ने मांगी माफी

अक्टूबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहित सूरी की इस नई फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। फिल्म का निर्माण ‘सैयारा’ के निर्माता अक्षय विधानी कर रहे हैं। चर्चा है कि मेकर्स इस फिल्म का नाम ‘सतरंगा’ रखने पर विचार कर रहे हैं और यह टाइटल टी-सीरीज के तहत रजिस्टर भी हो चुका है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की ओर से अभी आधिकारिक नाम की पुष्टि की जानी बाकी है।

Read Also: Mumbai : लालबागचा राजा पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा को वीडियो कॉल पर कराए बप्पा के दर्शन

‘सैयारा’ का सीक्वल नहीं है यह प्रोजेक्ट
फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि यह अहान और अनीत की सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ का सीक्वल (Part 2) नहीं है। मेकर्स के मुताबिक, यह एक बिल्कुल नई, अलग और अनोखी प्रेम कहानी होगी। उल्लेखनीय है कि अहान पांडे ने ‘सैयारा’ के साथ बतौर मुख्य अभिनेता अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अप्रैल में घोषित हुए इस नए प्रोजेक्ट के बाद से ही फैंस दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को एक बार फिर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *