कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है- किरण रिजिजू

Hindi news: कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है - कानून मंत्री किरण रिजिजू | Live

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ के कांग्रेस विरोध प्रदर्शन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘सत्याग्रह’ नहीं, बल्कि सच्चाई छिपाने की कोशिश करार दिया है। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भी तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है।                              Hindi news, 

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे ‘ सत्याग्रह’ को सच्चाई को छुपाने की कोशिश और ‘ असत्य’ के लिए आग्रह करार देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस जो विषय उठा रही है वो न देश के लिए आवश्यक है न ही कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि यह एक परिवार को बचाने का प्रयास है।                      Hindi news, 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि करोडों रुपये का घोटाला हुआ है, उस घोटाले के बारे में उन्हें एजेंसियों को जवाब देना चाहिए लेकिन यह परिवार अपने आपको देश से ऊपर, कानून से ऊपर समझता है इसलिए ये अपने आपसे की जा रही आवश्यक पूछताछ को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। नड्डा ने पीएमएलए और ईडी के अधिकार क्षेत्र को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और कानून के सामने अपना पक्ष रखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।            Hindi news, 

 

Read Also – महंगाई, जीएसटी और सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष का संसद में हंगामा आज भी जारी रहा।

 

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से एक परिवार को बचाने का प्रयास कर रही है, उन्हें देश के कानून से ऊपर साबित करने का प्रयास कर रही है वह इस देश में चलने वाला नहीं है। यह देश कानून और नियमों से चलता है एवं नियम सबके लिए बराबर है। कांग्रेस पार्टी और परिवार को नियमों के अनुसार कानून के सामने अपना जवाब देना चाहिए।

संसद में हंगामे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके कुछ गठबंधन साथियों के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वे संसद में कुछ ऐसे मुद्दों को उठाने की कोशिश करते हैं जो अशांति और व्यवधान पैदा करते हैं और सदन के कामकाज को रोकने की कोशिश करते हैं। PMLA पर सुप्रीम फैसले पर कानून मंत्री ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश या निर्णय पारित किया है, जो सरकार के रुख या अधिनियम के प्रावधानों को मान्य करता है, तो मुझे अब कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *