Mahakumbh 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम, भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप

महाकुंभ

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों के उमड़े हुजूम की वजह से भारी जाम लग गया है। इससे पूरे क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई है। भारी भीड़भाड़ की वजह से लोगों को चलने-फिरने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। कुछ श्रद्धालुओं ने दावा किया कि उन्हें 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

Read Also: मणिपुर के CM ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र बोले-अविश्वास प्रस्ताव हारने के डर से….  

बता दें कि कई तीर्थयात्रियों ने ट्रैफिक पुलिस की गैर-मौजूदगी के बारे में भी शिकायत की। नैनी रेलवे स्टेशन को संगम से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर भारी भीड़ की वजह से बहुत लंबा जाम लग गया। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक की वजह से तीर्थ यात्रा त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं।

Read Also:  UP Crime News: खरगोन में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने अपने ही भाई की ले ली जान

साथ ही कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वो घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। मेला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे तक एक करोड़ 42 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगा और संगम में स्नान किया। बता दें, अब तक 42 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *