हरियाणा में पंचायती चुनाव से ठीक पहले रोहतक पुलिस की सीआईए 2 टीम ने टीटोली गांव से अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सीआईए-2 टीम ने मौके से 1481 नकली शराब की बोतलें और शराब बनाने वाले केमिकल को जब्त किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 3 से 4 महीने से नकली शराब बना रहा है जिसके बाद आज छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रोहतक पुलिस ने जिले के टीटोली गांव में नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जिसके बाद पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इन नकली शराब का पंचायती चुनाव में भी इस्तेमाल कर सकते थे। हालांकि पुलिस आरोपी को अदालत में कल सुबह पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि पूरी वारदात का खुलासा हो सके। एएसपी कृष्ण लोचन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई।
Read also: बेरोजगारी, महंगाई पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया
एएसपी कृष्ण लोहचब ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 1481 नकली शराब की बोतलें, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल और ब्रांडेड शराब की कंपनी का रैपर भी बरामद हुआ है। एएसपी कृष्ण लोचन ने बताया कि आरोपी अमित को कल अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जाएगी क्योंकि आरोपी ने अभी तक की पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम लिए हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

