भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिनों के हरियाणा दौर में क्या किया

J. P. Nadda on Congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिनों के हरियाणा दौर में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की बैठके ली। जिसकी जानकारी बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने दो दिनों के दौर में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की बैठके ली। इसकी जानकारी देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पूरे देश मे प्रवास की श्रृंखला चली है। उसी के मद्देनजर ये कार्यक्रम 2 सितंबर से 3 सितंबर तक चला। बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की सक्रियता का जायजा लिया गया।

 

Read Also – मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से हुई चौथी बार पूछताछ, कहा जैकलीन से मेरा कोई कनेक्शन नहीं है।

 

अंबाला विधानसभा के बलाना मंडल की बैठक ली, इसमे बूथ प्रमुख, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख आदि से नड्डा जी रूबरू हुए और कैथल की जनसभा में हरियाणा की सामान्य जनता को भी संबोधित किया। वही सांसद, विधायक, मंत्रिमंडल के सदस्यों और कोर कमेटी के साथ भी बैठक हुई। कोर कमेटी की बैठक में आने वाले दिनों में कौन से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए इस पर भी मंथन हुआ और दिशा निर्देश दिए गए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *