आदमपुर उपचुनाव के लिए जल्द घोषित होगा इनेलो उम्मीदवार

Adampur chunav, आदमपुर उपचुनाव के लिए जल्द घोषित होगा इनेलो उम्मीदवार.....

(योगेंद्र सैनी): आदमपुर उपचुनाव के लिए जल्द ही इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली है। पांच मेंबरी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। यह कहना है इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी का। नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने अपने कार्यालय में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली। जिसमें पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की गई।                                                                                              Adampur chunav

नफे सिंह राठी का कहना है कि आदमपुर उपचुनाव के लिए जल्द ही इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली है। उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने के लिए पांच मेंबरी कमेटी गठित की गई है । इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। 11 अक्टूबर तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद तुरंत उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। नफे सिंह राठी का कहना है कि इनेलो पार्टी आदमपुर उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Read also:गैंगस्टर अंकुश कमालपुर के साथी को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

इतना ही नहीं प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए भी इनेलो ने अपनी कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी चुनाव चिन्ह पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। जिला परिषद चुनाव के लिए भी बहादुरगढ़ में कमेटी का गठन किया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बारे में यह कमेटी रिपोर्ट बनाएगी। जिसके बाद जिला परिषद के उम्मीदवारों की घोषणा भी इनेलो पार्टी करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Adampur chunav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *