पंचायत चुनावों को निष्पक्ष करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Panchayat chunav 2022, पंचायत चुनावों को निष्पक्ष करवाने के लिए प्रशासन ने पूरी..

(सुनील जिंदल): पंचायतों चुनाव को निष्पक्ष करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। गोहाना में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। गोहाना में तीन ब्लाॅक है सभी में डीएसपी लेवल के अधिकारी के साथ-साथ दो इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारी गांव-गांव जा कर सरपंच और पंच उम्मीदवारों के साथ मीटिंग भी कर रहे है। साथ में संवेदनशील और अति संदेनशील बूथों की पहचान की जा रही है।

वहीं दूसरी और 9 नवम्बर 2022 को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 12 नवम्बर 2022 को सरपंच व पंच के होने वाले चुनावों के मद्देनजर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौता के प्रांगण में सभी पोलिंग पार्टीयों को चुनाव सम्बन्धित रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल के दौरान गोहाना खण्ड के ग्राम पंचायत चुनाव के रिटर्निग अधिकारी व उपमंडल अधिकारी (ना०) आशीष वशिष्ठ ने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे चुनाव आयोग के निर्देशों की पालन दृढ़ता से करें।

गोहाना खण्ड के ग्राम पंचायत चुनाव के रिटर्निग अधिकारी व उपमंडल अधिकारी (ना०) आशीष वशिष्ठï ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव-2022 के तहत 9 नवम्बर 2022 को जिला परिषद व पंचायत समिति तथा 12 नवम्बर 2022 को सरपंच व पंच के चुनाव होने निश्चित है। इस लिए 9 नवम्बर 2022 को होने वाले जिला परिषद के चुनाव में बायें हाथ की पहली बड़ी उंगली पर निशान लगाना है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण बड़ी अंगली नहीं है तो दूसरी बड़ी उंगली पर निशान लगाना होगा। इसी प्रकार 12 नवम्बर 2022 को सरपंच व पंच के होने वाले चुनाव में जिस भी उंगली पर निशान लगाया गया है उसकी अगली उंगली पर निशान लगाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निष्पक्षता से चुनाव सम्पन्न करवायें। रिहर्सल के दौरान ईवीएम मशीन के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Read also: उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के मेले के शुभारम्भ पर सीएम धामी ने किया लखपति दीदी मेले कि शुरुआत

वहीं गोहाना में पंचायत चुनाव को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। किसी प्रकार से शराब और पैसे की सप्लाई को लेकर भी जगह-जगह नाके लगाए गए है। हर आने जाने वाले वाहनों कि चेकिंग की जा रही है। वहीं संदेनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे वहीं गोहाना के डीएसपी मुकेश जाखड़ ने बताया चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुख्ते इंतजाम किए है।

जहां पर हम गांव-गांव जा कर सरपंच और पंच उम्मीदवारों के साथ मीटिंग भी कर रहे है। साथ में संवेदनशील और अति संदेनशील बूथों की पहचान की जा रही है गोहाना में तीन ब्लाक है। जिसमें डीएसपी लेवल के अधिकारी के साथ-साथ दो इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। हम जल्द गांव गांव में फ्लैग मार्च भी शुरू करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *