स्पीकर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की

Big breaking, स्पीकर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा...Big breaking, स्पीकर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा...

(प्रदीप कुमार) स्पीकर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने आज श्रीमती इंदिरा गाँधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य सभा से विपक्ष के नेता और अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसदों और पूर्व सांसदों ने श्रीमती इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Read Also – प्रगति मैदान में राज्य दिवस पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक

 

इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने भी श्रीमती इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के समारोह में भाग लिया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Big breaking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *