मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुख्तार अंसारी की मुश्किलें, ED ने आज फिर किया तलब

( प्रियांशी श्रीवास्तव ) : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को आज ईडी ने तलब किया है। पूर्वांचल के माफिया पर ईडी की तलवार लटकती नजर आ रही है। आज पूर्व बाहूबली विघायक से ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाली है। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंताजाम किए गए है। महौल को देखते हुए सुबह से ही पुलिस की स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है।

पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उसके परिवार पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा उर्फ़ आतिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद ईडी की टीम अब मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। ईडी की टीम ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Read also:हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का किया आभार व्यक्त

ईडी की टीम ने प्रयाग राज की स्पेशल कोर्ट से मुख्तार अंसारी का वारंट हासिल कर लिया है । इस प्रोडक्शन वारंट को मंगलवार को बांदा जेल में तामील कराया जा सकता है। ईडी की अर्जी पर जारी हुए प्रोडक्शन वारंट पर मुख्तार अंसारी को 15 दिसंबर को प्रयागराज लाया जा सकता है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *