सर्दियों में रूखी बेजान त्वचा से है परेशान तो, ट्राई करें ये होममैड फेस पैक

Winter makeup tips, सर्दियों में रूखी बेजान त्वचा से है परेशान तो, ट्राई करें ये .....

सर्दी आते ही हम अपनी रूखी बेजान त्वचा को लेकर काफी परेशान होने लगते हैं। हम सभी चाहते है कि हमारी त्वचा लंबे समय के लिए स्वस्थ रहें। साथ ही त्वचा में निखार हो। लेकिन सर्दियां आते ही हमारी त्वचा रूखी और बेजान से दिखने लगती है। वही कुछ तरह के ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। हम जितने भी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों ही ना कर लिया जाए। लेकिन कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट ऐसे होते है कि आपकी त्वचा को जल्दी निखार तो देते है लेकिन वहीं दूसरी तरफ वही प्रोडक्ट बाद में आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। प्राकृतिक चीजों से तैयार फेस पैक करने की बात ही कुछ और है। आपकी त्वचा को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ होममेड फेस पैक लेकर आए हैं। जिन्हें आप भी आसानी से अपने घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस पैक इस्तेमाल करने के पहले कुछ नियम

किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद आप गुलाब जल या टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर जमा धूल, गंदगी आदि से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अगर आप फेस वॉश करना चाहें तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा।

दूध क्रीम और हल्दी का फेस पैक

सामग्री –

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच दूध क्रीम

आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें, इस पेस्ट को तब तक मिक्स करें जब तक कि पेस्ट थिक न बन जाए। उसके बाद तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए चेहरे पर फैक पैक लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए हटा लें।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री –

  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच दही

एक कटोरी में सारी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, ध्यान रहे कि यह पेस्ट लगाते समय आंखों में न जाए। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल फेस पैक

सामग्री –

  • एक से दो चम्मच नारियल तेल
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच दही

एक बाउल में सारी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को धो दें।

Read more:- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर संसद में दिया बयान

दही फेस पैक

सामग्री –

  • दो से तीन चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच नींबू का रस

एक बाउल में सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। फिर 10 से 15 मिनट के बाद इसे धो लें।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *