लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन में लोक लेखा समिति की शताब्दी स्मारिका के हिंदी संस्करण को डिजिटल स्वरूप में जारी किया

Lock sabha speaker, लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन में लोक लेखा समिति की .....

प्रदीप कुमार – लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन में लोक लेखा समिति की शताब्दी स्मारिका के हिंदी संस्करण को डिजिटल स्वरूप में जारी किया।

गत वर्ष संसद की लोक लेखा समिति ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया था और उस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने समिति की शताब्दी स्मारिका का अंग्रेजी संस्करण जारी किया था।

आज ओम बिरला ने संसद की लोक लेखा समिति के सभापति एवं सभी सदस्यों तथा देश भर के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभी सभापतियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने समिति के सभी पूर्व सभापतियों तथा सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भारत के नवनिर्माण में लोक लेखा समिति की प्रभावी भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Read Also – अब्दुल के बयान पर सियासी बवाल, कहा रहने लायक नहीं भारत

 

इस अवसर पर लोक लेखा समिति के सभापति अधीर रंजन चौधरी और लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह मौजूद रहे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Lock sabha speaker

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *