Joshimath satellite images: उत्तराखंड में को जोशीमठ इन दिनों त्रासदी से जूझ रहा है भू-धसाव के चलते आमजन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है इसी बीच ताजा जानकारी सामने आई है कि भारतीय अंतरिक्ष इसरो ने जोशीमठ की सैटेलाइट तस्वीरे जारी की हैं। 12 दिनों में 5.4 सेमी जमीन धस गई है ये रिपोर्ट चौकाने वाली है। इतना ही इसरो ये भी चेताया है कि हालात सुधरने के आसार कम ही है भू-धसाव तेजी से बढ़ रहा और आगे भी ये धसाव जारी रहने वाला है।

उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के घटना के बीच 12 जनवरी को प्रभावित क्षेत्र के होटलों को गिराने का काम शुरू हुआ। इस बीच यहां बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई, इससे ऑपरेशन प्रभावित हुआ। वहीं, शाम को SDRF ने होटल मलारी इन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के रास्तों काे बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों को भी हटाया गया है। यह होटल पीछे की ओर पूरी तरह झुक गया है। एक अन्य होटल माउंट व्यू को भी जल्द हटाया जाएगा।
Read also: आज देश स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है
जोशीमठ को चमोली जिला प्रशासन ने भू-धंसाव क्षेत्र घोषित कर रखा है. बीते कुछ दिनों में सैकड़ों घरों और इमारतों ममें दरारें देखी गईं हैं. हालात ये हो गए सैकड़ों परिवारों को जोशीमठ से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इसी बीच, राज्य सरकार ने 1.5 लाख रुपये के अंतरिम राहत पैकेज की घोषणा की है और पुनर्वास पैकेज पर काम कर रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

