उर्वशी ढोलकिया की एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान, स्कूल बस ने पीछे से कार को मारी टक्कर

Urvashi dholakia accident, उर्वशी ढोलकिया की एक्सीडेंट में बाल-बाल बची जान ....

(दीपा पाल) – टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री बिग बॉस 6 की विनर उर्वशी ढोलकिया का कार एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि इस हादसे में एक्ट्रेस सहित उनका स्टाफ बाल बच गया है। उर्वशी की कार में एक स्कूल बस ने टक्कर मारी उस वक्त उर्वशी शूटिंग के लिये जा रही थी बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद उर्वशी को ज्यादा चोट नही आई है लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए बोल दिया है।

उर्वशी खुद कर रही थी ड्राइविंग

ये हादसा मीरा रोड पर हुआ था जब उर्वशी एक फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही थी। आपको बता दें कि बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस ने पीछे से गाड़ी को टक्कर मार दी । कहा जा रहा है कि उर्वशी गाड़ी खुद चला रही थीं और ये हादसा काफी बड़ा था लेकिन इस हादसे का कोई शिकार नही हुआ है। फिलहाल उर्वशी और उनके स्टाफ को चोट नही लगी है।

Read also:- सिड-कियारा की शादी के आज से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन, सामने आई गेस्ट की लिस्ट….

कौन है उर्वशी ढोलकिया

आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस है और टीवी जगत में उनका अच्छा नाम भी है। बीते लंबे वक्त से एक्टिव उर्वशी को आज भी उनके फैन्स शो कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के किरदार में जानते है। टीवी का सबसे फेमस शो कहलाने वाला बिग-बॉस के सीजन 6 की विजेता भी रह चुकी है। उर्वशी कई सूपर हिट शोज का हिस्सा रह चुकी है. इन दिनों एक्ट्रेस नागिन 6 में नागिन का रोल निभा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Urvashi dholakia accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *