Bollywood : ‘बच्चों को अकेला छोड़ दो’, संजय गुप्ता की बेटी की ट्रोलिंग पर पत्नी अनुराधा का छलका दर्द

BOLLYWOOD

Bollywood : पिता को खोने के गम में हैं बच्चे, पैपराजी के सामने बेटी के रिएक्शन पर सोशल मीडिया पर हो रही थी आलोचना; पत्नी ने परिवार की प्राइवेसी का किया अनुरोध…

Bollywood Desk : फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। इसी बीच उनके अंतिम संस्कार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कार में बैठी उनकी बेटी पैपराजी को मिडिल फिंगर दिखाती और अपना चेहरा छिपाती नजर आई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बेटी को काफी ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्ममेकर मिलाप जावेरी के जरिए एक बयान जारी कर लोगों से परिवार की भावनाओं को समझने और बच्चों को प्राइवेसी देने की अपील की है।Bollywood

Read Also-BOLLYWOOD: शाहरुख खान का बर्थडे आज, आने वाली फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ किया रिलीज

अनुराधा ने अपने बयान में कहा कि उनकी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए चला गया है और इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता का अचानक गिरने से सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पिता को अचानक खोने के कारण उनके बच्चे गहरे सदमे में हैं। अनुराधा के मुताबिक, उनके बच्चे हमेशा पैपराजी और फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहे हैं। ऐसे में दुख की घड़ी में अचानक मीडिया और कैमरों को अपने आसपास देखकर वे परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान बच्चों के किसी रिएक्शन से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका अफसोस है। यह एक ऐसे परिवार का दर्द है, जिसने अचानक अपना सबसे करीबी सदस्य खो दिया है।

Read Also-OTT पर लौटेंगी ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू; जानें बाकी सीरीज का अपडेट

अनुराधा ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से खास अपील करते हुए कहा कि बच्चों के व्यवहार को समझने की कोशिश की जाए और उनके भावनात्मक हालात को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया बच्चों को अकेला छोड़ दे और ऐसे वीडियो व कंटेंट को हटा दिया जाए, जो उनके दुख को और बढ़ा सकते हैं। उन्होंने परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने के लिए जरूरी स्पेस और प्राइवेसी देने की मांग की। पत्नी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब संजय गुप्ता के निधन के बाद परिवार पहले ही गहरे दुख से गुजर रहा है और उनकी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं।Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *